गोहपारु: गोहपारू थाना क्षेत्र: अंग्रेजी शराब दुकान में एमआरपी से ज़्यादा दाम पर शराब बिक्री, वीडियो वायरल
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत अंग्रेजी शराब दुकान में एमआरपी से अधिक दाम में शराब बेचने का एक वीडियो शनिवार को लगभग 5:00 बजे वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की एमआरपी से अधिक दाम में शराब बेची जा रही है,स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी सीएम हेल्पलाइन में की है इसके अलावा जिले में भी इसकी शिकायत की गई है।