झांसी: झांसी में व्हाइट टाइगर डिवीज़न ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के लिए लगाया शिकायत निवारण कैंप
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2026 सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए व्हाइट टाइगर डिवीज़न ने झांसी में एक विशाल शिकायत निवारण कैंप का आयोजन मंगलवार दोपहर 1 बजे किया। DIAV और ECHS के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से भारी संख्या में पूर्व सैनिक वीर नारियाँ और विधवाएँ शामिल हुईं।