बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर गोटिया के रहने वाले एक किन्नर को दूसरे किन्नर ने क्षेत्र छोड़ने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर गोटिया के रहने वाले सनम किन्नर ने बारादरी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उसके गुरु नवाब उर्फ मुन्नी किन्नर ने जगतपुर उसके आसपास का क्षेत्र दे दिया है जिसमें सनम किन्नर बधाई मांग कर खाता कमाता है। उसके ही गुरु के पास काम करने वाले अन्ने उर्फ आनिया अलाउद्दीन उर्फ शारदा काजल उर्फ सोनू उसकी जान से मारना चाहते हैं।