बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान और उसके साथी की नहर में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मिलक रौंदी के रहने वाले पूर्व प्रधान व उसके साथी की पीलीभीत जिले के हरदोई ब्रांच नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने रविवार समय लगभग शाम के 7:30 बजे जानकारी देते हुए बताया दोनों व्यक्ति पीलीभीत जिले में स्थित दरगाह सैला बाबा गए थे दरगाह से वापस आते समय रास्ते में नहर में नहाने उतर गए थे।