बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चक महमूद में युवक पर पत्नी ने अपनी भांजी के साथ चाकू से किया हमला, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चक महमूद के रहने वाले बारिश पुत्र बच्चन ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह घर में सो रहा था तभी अचानक से उसकी पत्नी निशा ने अपनी भांजी सबा के साथ मिलकर उसके सीने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने अपने आप को बचाने की कोशिश की तो चाकू उसके हाथ में लग गया जिसमें वह घायल हो गया।