रौन: रोन क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान, ज़मीन पर बिछी बर्फ की चादर
भिण्ड जिले के रोन क्षेत्र में आज शनिवार शाम करीब 5:00 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई।अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जिससे पूरा इलाका बर्फ की चादर जैसा नजर आने लगा।इस ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।