बागपत: खेकड़ा रेलवे स्टेशन की पेयजल टंकी में गंदगी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Baghpat, Bagpat | May 18, 2026 रेलवे स्टेशन खेकड़ा पर यात्रियों के लिए लगी पेयजल टंकी में गंदगी मिलने का मामला सामने आया है। एक यात्री ने सोमवार की सुबह करीब साढे 11 बजे पेयजल की टंकी की हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो में पेयजल टंकी के अंदर गंदगी जमा दिखाई दे रही है।