कटनी नगर: जीआरपी कटनी द्वारा 163 बच्चों के रेस्क्यू मामले में नया मोड़, परिजनों ने कहा- अपहरण नहीं, पढ़ने भेजा था
कटनी। जीआरपी कटनी द्वारा पिछले चार दिनों से 163 नाबालिग बच्चों को रोककर की जा रही मानव तस्करी की जांच ने अब एक नया और विवादित मोड़ ले लिया है। इस मामले की खबर फैलते ही मंगलवार को बिहार के अररिया और अन्य जिलों से बच्चों के माता-पिता कटनी जीआरपी थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके बच्चों का अपहरण नहीं हुआ है न ही मानव तस्करी