टीकमगढ़: टीकमगढ़ में गर्मी जारी: अधिकतम तापमान 40 डिग्री; अगले 8 दिन बारिश की संभावना नहीं, किसान बोवनी को लेकर चिंतित
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ जिले में मानसून की दस्तक में देरी और प्री-मानसून की बेरुखी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में भीषण और उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। बारिश न होने के कारण खरीफ फसलों की बुवाई का चक्र पिछड़ता नजर आ रहा है, जिसने स्थानीय किसानों की चिताओं को काफी बढ़ा दिया है।