गोरखपुर: नया मतदाता बनने के लिए 1 दिन में 16 हजार आवेदन, कई बूथों पर फॉर्म की कमी, फोटो कॉपी से चलाना पड़ा काम
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत नया मतदाता बनने के लिए होड़ मची रही।एक ही दिन में 16 हजार 198 लोगों ने आवेदन किया।नया मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भरना होता है।स्थिति यह रही कि कुछ बूथों पर फार्म 6 समाप्त हो गए तो फोटोकॉपी से काम चलाना पड़ा।बूथों पर बीएलओ जमे रहे।कमिश्नर और डीएम ने विशेष बूथ दिवस पर विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।