रावतभाटा: योग दिवस से पहले बोराव में स्वास्थ्य चेतना जागी, जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को दिया योग का संदेश
विजय सिंह ने शनिवार दोपहर 1 बजे बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बोराव में योग जागरूकता रैली आयोजित की गई। आयुर्वेद विभाग के प्रभारी डॉ. रिजवान अली के मार्गदर्शन में निकली रैली में ग्रामीणों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों, योग प्रशिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियो