लटेरी: लटेरी तालाब के पीछे जंगल में अज्ञात कारणों के चलते 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Lateri, Vidisha | Jan 21, 2024 तालाब के पीछे जंगल में अज्ञात कारणों के चलते एक 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लटेरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार लटेरी तालाब के पीछे 22 वर्षीय आदिल अली ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।