लटेरी: लटेरी थाना क्षेत्र में महिला से घर के पास की गई छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
Lateri, Vidisha | Jan 18, 2024 थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के पास शादीशुदा महिला से बुरी नीयत से छेड़छाड़ की गई। पीड़ित महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा महिला को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।