लटेरी: उनारसी पुलिस ने राजस्थान के कोटा जिला और बूंदी जिले से 2 नाबालिग लड़कियों को किया दस्तयाब
Lateri, Vidisha | Jan 19, 2024 मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान मुस्कान के अंतर्गत उनारसी पुलिस ने राजस्थान के कोटा जिला और बूंदी जिले से 2 नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब किया है। उनारसी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह डाबर ने बताया कि पूर्व में दर्ज हुए 2 अपहरण के मामलों में मुस्कान अभियान के अंतर्गत राजस्थान के कोटा जिला और बूंदी जिले से दो नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब किया गया है।