लटेरी: पिछले दिनों आनंदपुर क्षेत्र से गुम हुई 35 साल की महिला को लटेरी से आनंदपुर पुलिस ने किया दस्तयाब
Lateri, Vidisha | Jan 20, 2024 पिछले दिनों आनंदपुर क्षेत्र से एक 35 साल की महिला लापता हो गई थी जिसे पुलिस ने लटेरी से दस्तयाब कर लिया है। आनंदपुर थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी ने बताया कि उक्त मामले में प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच पड़ताल के दौरान महिला को दस्तयाब कर उसके कथन लेकर मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।