मिर्ज़ापुर: होली से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने महिलाओं को दिया तोहफा, गुड़हट्ठी चौराहे पर पिंक शौचालय का किया उद्घाटन
होली से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने महिलाओं को तोहफा दिया है। गुड़हट्टी चौराहे पर उन्होंने गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे पिंक शौचालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को बाजार निकलने के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह केवल महिलाओं के लिए है। महिलाएं इसका प्रयोग कर सकती हैं।