मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में 19 दान पात्रों से 50 लाख रुपए से अधिक धन प्राप्त हुआ, सीसीटीवी की निगरानी में राजस्वकर्मियों ने की गिनती
विंध्याचल में 19 दान पात्रों से कुल 50 लाख रुपए से अधिक धन प्राप्त हुए। विंध्याचल स्थित स्टेट बैंक शाखा में दान पात्र से निकले रुपए को जमा कराया गया। राजस्व कर्मियों ने दान पात्र से निकले रूपयों की गिनती की। अष्टभुजा, काली खोह और विंध्याचल में कुल 19 दान पात्र थे, जिनमें से 50 लाख रुपए से अधिक धन प्राप्त हुए हैं।