मिर्ज़ापुर: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर के सदर बाजार में बिजली आपूर्ति हुई बाधित, छाया रहा अंधेरा; वीडियो आया सामने
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य धाम के सदर बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे करोड़ों रुपए खर्च कर बनवाए गए विंध्य कॉरिडोर का सदर बाजार अंधेरे में डूब गया। श्रद्धालुओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। जहां मुख्य रूप से बिजली, पानी और सड़क व्यवस्था सर्वोत्तम होनी चाहिए। वहां बिजली गुल होने से व्यवस्था बेपटरी हो गई है।