बहराइच: नानपारा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक की तबीयत बिगड़ी, उपचार के बाद लखनऊ किया गया रेफर
जिले के नानपारा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक की अचानक तबियत बिगड़ गई। जैसे ही सूचना प्रभारी निरीक्षक को हुई तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए जहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उप निरीक्षक की अचानक तबियत बिगड़ने पर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।