बीछवाल थाना क्षेत्र में स्थित बीकेईएसएल के टेस्टिंग डिपार्टमेंट के स्टोर रूम से विद्युत उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेईएन हरीश जांगीड ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 26 दिसंबर की शाम स्टोर को ताला लगाकर घर चले गए थे। 8 जनवरी को स्टोर खुलवाने पर ताला टूटा मिला और जांच में कॉपर रॉड, कॉपर वायर