नारायणपुर: एनबीडब्ल्यू वारंट पर दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
नवगछिया पुलिस ने माननीय न्यायालय के गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी निवासी रामजतन यादव एवं फातो प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।