सुल्तानपुर: सुल्तानपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, बसंतोत्सव का भव्य आयोजन, वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर
सुल्तानपुर के विवेक नगर स्थित वृन्दावन बरनवाल सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यारंभ संस्कार और बसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार शाम 3बजे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार गोयल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।डॉ. गोयल ने कहा कि बसंत पंचमी के पावन अवसर पर किया गया विद्यारंभ संस्क