सुल्तानपुर: गायों को वध के लिए बिहार ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से बरामद की गईं दो गाय
सुलतानपुर के गोसाईंगंज पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गोसाईगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सोमवार शाम 4 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इटकौली-जयसिंहपुर मार्ग पर शोएब प्लाटिंग के सामने एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से दो गायें बरामद हुईं।