छतरपुर: छतरपुर को साल के अंत तक मिल सकता है मेडिकल कॉलेज, NMC की कमियां दूर करने में जुटा स्वास्थ्य विभा
छतरपुर को इस साल के अंत तक मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) अशोक वर्णवाल ने सोमवार की दोपहर 12 बजे बताया कि मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण करते हुए बताया कि नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। NMC द्वारा बताई गई कमियों को दूर किया जा रहा है और विभाग का प्रयास है कि इसी वर्ष कॉलेज शुरू हो जाए।