भरथना: लखना वन विभाग की टीम ने अवैध आम की लकड़ी लदी पिकअप पकड़ी, की सीज की कार्रवाई
लखना वन विभाग टीम ने लवेदी क्षेत्र के पीपरीपुरा स्थित बनीके ताल के पास अवैध आम कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आम की लकड़ी से लदी एक पिकअप पकड़ ली। मौके से लकड़ी माफिया फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर वाहन को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में लकड़ी अवैध रूप से कटवाने की बात सामने आई है।