गोरखपुर: हुमायूंपुर जागेश्वर पासी चौराहा, जनप्रिय रोड पर जल निकासी की समस्या झेल रहे लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी के नेतृत्व में हुमायूंपुर जागेश्वर पासी चौक के व्यापारियों ने जल निकासी की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात किया।इस दौरान बताया गया कि वार्ड में निर्माण एवं सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है,मात्र जनप्रिय विहार के रोड पर वर्षों से जल निकासी न होने की वजह वहां के नागरिक समस्या से जूझ रहे हैं।