अशोकनगर की कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शंकरपुर मगरदा के रहने वाले एक 30 साल के युवक के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ महीना पहले टेलीग्राम के माध्यम से उसके पास एक लिंक आई थी उसी के माध्यम से उसके अकाउंट से ₹1 लाख 9000 हजार रुपए कट गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करावी की कार्यवाही शुरू कर दी है।