बदायूं: कछला पुल से पत्नी से नाराज होकर गंगा में कूदे पति का शव तीसरे दिन गंगा में मिला
Budaun, Budaun | Oct 13, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के आरिफपुर भगता नगला गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक श्रीराम पुत्र नरसिंह ने पत्नी स नाराज होकर जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला पुल से रविवार को गंगा में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने मंगलवार आज तीसरे दिन गंगा में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को गंगा से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।