हुज़ूर: जिला प्रशासन ने छावनी पठार और कजली खेड़ा में की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2026 भोपाल में जिला प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटानेकी 2 बड़ी कार्रवाई की। जहां से अवैध रूप से बने कुल 89मकान और दुकानें बुलडोजर की मदद से हटा दिए गए। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में छावनी पठार और कजली खेड़ा में कार्रवाई की गई। यहां नेशनल हाईवे की जमीन पर सालों से कब्जा था।