बोध गया: बोधगया के महाबोधी मंदिर में दलाई लामा के 91 वें जन्मदिन पर बीटीएमसी द्वारा जलाए गए 108 दीप
बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर बोधगया के महाबोधी मंदिर में बोधगया टेम्पल मैनेजमेंट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु की कामना की गई।बीटीएमसी सचिव डॉ महाश्वेता महारथी ने सोमवार की रात 8 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 108 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु और विश्वशांति के लिए प्रार्थना की।