खंडवा नगर: ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत, पहचान नहीं हो पाई, हाथ पर बने महाकाल के टैटू से शिनाख्त की कोशिश जारी
खंडवा जिले में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। मुंबई-दिल्ली डाउन रेल ट्रैक पर छनेरा के पास खंभा नंबर 610-611 के बीच एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता उस समय चला जब एक यात्री ट्रेन के लोको पायलट ने आउटर के पास झाड़ियों में युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा था ।