होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम रामजी बाबा समाधि के समीप स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर राज्यसभा सांसद ने किया माल्यार्पण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर मंगलवार को रामजी बाबा समाधि के समीप स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर तैराकी संघ अध्यक्ष पियूष शर्मा, मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।