मिशन 2028: संगठन मजबूती पर कांग्रेस का फोकस, उज्जैन में सरकार पर बरसे जीतू पटवारी ⚡
देवास रोड स्थित एक रिसोर्ट में जिला कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित एआईसीसी के कई पदाधिकारी व विधायक महेश परमार शामिल हुए। इस प्रशिक्षण वर्ग में करीब 278 ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी और जिला प्रभारियों को बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और आगामी चुनावी चुनौतियों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। उद्घाटन सत्र के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सिंहस्थ से जुड़े कार्यों के टेंडरों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इन कार्यों का पोस्टमार्टम कर पूरे मामले को जनता के सामने लाएगी और जल्द ही इस पर एक श्वेत पत्र (White Paper) जारी करेगी। उन्होंने आरोप �