डीडवाना: मंडुकरा में पिकअप पलटने की घटना पर जिला कलेक्टर का बड़ा संदेश, प्रधानाचार्य को नोटिस और शिक्षक को किया निलंबित
Didwana, Nagaur | Jan 28, 2026 गणतंत्र दिवस के दिन मण्डूकरा में पिकअप पलटने की घटना पर जिला कलेक्टर ने एक कड़ा संदेश दिया है। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर के निर्देशों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य को लापरवाही बरतने पर आरोप पत्र जारी किया। इस मामले में घटना के लिए जिम्मेदार शिक्षक को निलंबित किया गया है। परिवहन विभाग ने पिकअप का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त कर दिया है।