चित्तौड़गढ़: लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर कलेक्ट्रेट में मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया।
लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत जिला कलक्ट्रेट के सूचना विज्ञान केन्द्र कक्ष में मतदान दलों के गठन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन एवं पर्यवेक्षक महोदय की उपस्थिति में द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया जिसमें मतदान दलों का गठन कर उन्हें विधानसभा आवंटित की गई। रेंडमाइजेशन के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सूचना विज्ञान अधिकारी भी मौजूद रहे ।