हंडिया: तहसीलदार हंडिया ने की कार्रवाई, लेखपाल को 'घोर निंदा' का सामना करना पड़ा
हंडिया तहसील में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। तहसीलदार हंडिया ने क्षेत्र भेल्सी के लेखपाल गिरजाशंकर को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही और शासकीय कार्यों के प्रति घोर शिथिलता बरतने पर “घोर निंदा” की है।घटना की जानकारी रविवार दोपहर 02 बजे मिली। इस कार्रवाई को लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है।