कानपुर: भाजपा के कार्यकारिणी बैठक में नशे की हालत में पहुंचे भाजपा पार्षद
कानपुर नगरनिगम कार्यकारिणी में तीसरी बार चुना गया भाजपा पार्षद नशे की हालत में बैठक में पहुंच गया। नशे की हालत में देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। बैठक में महापौर और नगर आयुक्त की आपत्ति के बाद पहले पार्षद को अलग बैठाया गया। महापौर ने पार्षद को बैठक से बाहर कर दिया। महापौर ने जानकारी दी की भाजपा पार्षद को लिखित चेतावनी देकर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।