कानपुर: ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं के बीच में हुई मारपीट,एसीपी कर्नलगंज ने दी जानकारी
ग्वालटोली थानाक्षेत्र अंतर्गत चर्च रोड पर रहने वाली दो महिला कनीस फातिमा और फिलिप दास दोनों के बच्चों की आपसी लड़ाई में दोनों महिलाएं आपस में लड़ गयी थी। जिनकी मारपीट का वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि दो महिलाओं का आपस मे मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।