कानपुर: 26 फरवरी को पीएम करेंगे शिलान्यास, गोविन्दपुरी और अनवरगंज स्टेशनों को बनाया जाएगा मॉर्डन
अनवरगंज रेलवे स्टेशन और गोविन्दपुरी रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण का शिलान्यास 26 फरवरी को प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक आशुतोष सिह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। दोनों स्टेशनों का शिलान्यास 26 फरवरी को नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे।