बयाना: उषा मंदिर से ASI का सूचना पट्ट गायब, गुर्जर समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बयाना कस्बे के ऐतिहासिक उषा मंदिर से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा लगाया गया सूचना पट्ट गायब हो गया है। इस घटना को लेकर पुरातत्व विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है> गुर्जर समाज ने इसे ऐतिहासिक विरासत से छेड़छाड़ बताते हुए कड़ा रोष व्यक्त किया है। समाज ने प्रशासन को जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।