जांजगीर: सिटी कोतवाली पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री के लिए परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब बरामद
जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले आरोपी लाला यादव को बाजार पारा के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और उसके कब्जे से 35 पाव देशी शराब को जब्त किया है.