छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के निगहो खास की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कुछ लोग उसके घर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी जब विरोध किया तो लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने शुक्रवार की शाम 4:45 पर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।