बकावंड: बस्तर के कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक पहचान, निर्यात जागरूकता कार्यक्रम से किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जाएगा
जगदलपुर, 01 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग की समृद्ध कृषि परंपरा और अद्वितीय वनोपजों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा एक वृहद निर्यात जागरूकता का