राजगढ़: राजगढ़ में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक सेवा निवृत्त कल्याण समिति की मासिक बैठक में पेंशन बहाली और डिग्रेडेशन का मुद्दा गूंजा
Rajgarh, Churu | Jul 6, 2026 केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल सेवा निवृत कल्याण समिति, राजस्थान की मासिक बैठक रविवार को सैनिक कॉलोनी राजगढ़ में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर रामनारायण ढाणी खुडाणी ने की। बैठक में समिति पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार से पैरामिलिट्री के जवानों व अधिकारियों के लंबित न्यायिक मामलों को शीघ्र निपटाने की मांग के साथ 10वर्ष पूर्व पेंशन बहाली की मांग की।