अंडर 15 #शतरंज #स्पर्धा बालक वर्ग में अंशुल शर्मा विजेता, सक्षम गुप्ता उपविजेता एवं बालिका वर्ग में उर्वी गुप्ता विजेता, सौम्या सिंह राजपूत बनी उपविजेता
लोरमी - मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय बालक बालिका सब जूनियर वर्ग 15 वर्ष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 जून दिन गुरुवार को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में जिले से कुल 41 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप डॉ. रुपेश साहू ,एमबीबीएस एमएस सर्जरी , विशिष्ट अतिथि श्रीमति जे दिव्या राव ,समाजसेविका , श्री सुबोध कुमार सिंह ,अध्यक्ष मुंगेली जिला शतरंज़ संघ , श्री सूर्यकान्त शर्मा कोषाध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर श्री ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर राजेश पाटले ,आर्बिटर यश शर्मा एवम ऑफिसियल जितेंद्र साहु व शेखर थे ।
स्पर्धा 6 चक्रो में आयोजित की गयी जिसमें अंडर 15 बालक वर्ग में प्रथम स्थान- अंशुल शर्मा, द्वितीय स्थान-सक्षम गुप्ता, तृतीय स्थान- प्रवीण कुमार कश्यप , चतुर्थ स्थान-समर्थ गुप्ता , पांचवा स्थान-अमन कुमार मिरी , छठवां स्थान- गीतांश साहू एवं अंडर 13 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान-उर्वी गुप्ता, द्वितीय स्थान- सौम्या सिंह राजपूत, तृतीय स्थान- आभा सिंह राठौर , चतुर्थ स्थान- मौली ध्रुव पांचवा स्थान-वांशी ध्रुव, छठवा स्थान- आभाश्री साहू रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं अंडर 7 वर्ग जे आचिंत्य राव, आदर्श ध्रुव, आदिती कश्यप, सनाया अग्रवाल, अंडर-09 वर्ग में आदित्य सिंह राजपूत, अद्वित उपाध्याय, रुद्राक्ष शर्मा, आराध्या जायसवाल, अंडर 11 वर्ग में आर्या ध्रुव, रेणुका खत्री, जयदेव यादव, तनिष्क राज इन सभी खिलाड़ियों क़ो बेहतर प्रदर्शन हेतु सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा अन्य सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री युगल किशोर राजपूत, श्री राजेश उपाध्याय ने शुभकामनायें प्रदान की है।
#chess #chessgames
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़
#LocalNews
#BreakingNews
#TodayNews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNews
#BigBreaking
#LatestUpdate
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Jun 12, 2026