विदिशा नगर: संतकबीरदास जी की629वी जयंती पर एसकेडीबीमिशन के सदस्यो ने माधवगंज रेलवेस्टेशन के पास की मानवसेवा,पूजा-अर्चना,प्रार्थना की
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर संत कबीरदास जी की 629वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर एसकेडीबी मिशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संत के मूल संदेश आदम पूजा, यानि मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए सोमवार को दोपहर 12 बजे माधवगंज पर पूजा अर्चना कर देश दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मानव सेवा ेके रूप में लोगों, राहगीरों को प्रसादी वितरण की गई।