घाट: नंदानगर रामणी मोटर मार्ग पर वर्षा के चलते दो दिनों से मार्ग बंद, ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें, 13 लिंक मार्ग भी बंद
Ghaat, Chamoli | Jul 6, 2025 चमोली जिले में हो रही लगातार वर्षा के चलते आमजन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। जिले में अभी भी 13 ग्रामीण लिंक मार्ग बाधित होने के चलते ग्रामीण पैदल चलने को विवश हैं। रामणी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता व निवर्तमान प्रधान सूरज सिंह ने रविवार चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि नंदानगर रामणी मोटर मार्ग पर रामणी के पास मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आया।