घाट: नंदानगर मोटर मार्ग थिरपाक, सेरा और मंगरौली के पास यातायात के लिए हुआ सुचारू
Ghaat, Chamoli | Jun 26, 2025 देर रात को जनपद में हुई भारी बारिश के लते नंदानगर नंदप्रयाग मोटर मार्ग थिरपाक,सेरा और मंगरौली के पास भारी मात्रा में मलवा आने से बाधित हो गया था जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया, जिससे विकासखंड नंदानगर के सैकड़ो गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा सुबह साढ़े 11बजे मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया।