घाट: प्राणमति गांव से 6 किमी डंडी कंडी की पालकी बनाकर बुजुर्ग महिला को सड़क मार्ग तक पहुंचाया, ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
Ghaat, Chamoli | Jun 27, 2025 सड़क सुविधा न होने से आए दिन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बीमार,बुजर्ग ,गर्भवती महिलाओं को डंडी कंडी की पालकी बनाकर ले जाने की तस्वीरें सामने आती रही है जो ग्रामीणों के दर्द को भी बंया करती है। ऐसी ही एक तस्वीर शुक्रवार तीन बजे एक बार फिर नंदानगर विकासखंड के प्राणमति गांव से आई है जहां 65 वषी्रय बीमार बुजुर्ग महिला को डंडी कंडी की पालकी से छ: किमी पैदल लाये।