घाट: देर रात हुई भारी बारिश के कारण नंदानगर मोटर मार्ग विभिन्न स्थानों पर मलबा आने से बाधित, सैकड़ों गांवों का टूटा संपर्क
Ghaat, Chamoli | Jun 28, 2025 शनिवार सुबह 8 बजे जानकारी देकर बताया कि शुक्रवार रात को जनपद में बारिश ने अपना कहर बरपाया है। जहां भारी बारिश से नंदानगर नंदप्रयाग मोटर मार्ग आधे दर्जन से अधिक जगह पर मलबा और बोल्डर आने से बाधित हो गया जिससे दूरस्थ विकासखंड नंदानगर के सैकड़ो गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा गया। नंदानगर मोटर मार्ग पर सेरा, कांडई पुल के पास, तेफना में मलबा आया है।